फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नैनीसैनी एयरपोर्ट का अधिग्रहण होने पर भाजपा ने जताई खुशी

Mon, 10 Nov 2025 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नैनीसैनी एयरपोर्ट का एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को हस्तांतरण होने पर भाजपा ने खुशी जताई है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि हस्तांतरण होने से यहां से हवाई सेवा का विस्तार होगा जिससे जिले के पर्यटन को नई रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी और दायित्वधारी गणेश भंडारी ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में प्रदेश सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच नैनीसैनी एयरपोर्ट का अधिग्रहण करने के लिए समझौता हुआ है। यह समझौता ऐतिहासिक है। इससे एयरपोर्ट के साथ यहां से संचालित हवाई सेवाओं का विस्तार होगा। इसका लाभ सीमांत के लोगों को मिलेगा। इससे व्यापार और पर्यटन के नए अवसर भी पैदा होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें