फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचार कंपनियों, विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

Sat, 22 Apr 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट
विज्ञापन
अस्कोट में संचार कंपनियों के ‌खिलाफ प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजली कटौती एवं लचर संचार सेवा को लेकर लोगों ने संचार कंपनियों और विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही संचार सेवाएं और विद्युत सप्लाई सुचारु न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


व्यापार संघ सदस्य दीपक सामंत के नेतृत्व में अस्कोट बाजार में एकत्र हुए लोगों ने विद्युत विभाग और संचार कंपनियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दीपक कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती और बदहाल होती संचार सेवाओं से लोगों में आक्रोश है। क्षेत्र में हल्की सी बारिश और तूफान आने से बिजली सप्लाई दो-तीन दिन तक बाधित हो जाती है। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ता है। विद्युत विभाग को बार-बार चेताने के बाद भी हालात जस के तस हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश भंडारी का कहना है कि केंद्र सरकार देश को डिजिटल बनाने की ओर कदम बढ़ा रही है, मगर संचार सेवाएं बेहद सुस्त हैं। इंटरनेट की कनेक्टिविटी न होने से बैंक और पोस्ट ऑफिस में काम नहीं हो पाते हैं। व्यापारी धीरज चंद कहते है कि विभागों को खामियों को ढूंढकर अपनी सेवाओं को दुरुस्त करना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में कैलाश भंडारी, धीरज चंद, विनोद खत्री, योगेश धामी, निखिल बिष्ट, सोनू बिष्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें