फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर रेत के ढेर, चैंबर की जाली न सुधारने के विरोध में प्रदर्शन

Sat, 02 Dec 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पिथौरागढ़।
विज्ञापन
जाखनी में सड़क की दुर्दशा के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर के जाखनी तिराहे पर रेत डंप होने, निकास नाली के चैंबर की जाली उखड़ी होने से दुर्घटना के अंदेशे की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद लोगों का गुस्सा सामने आया है। शनिवार को जाखनी क्षेत्र के व्यापारियों ने प्रदेश सरकार और लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन किया। अमर उजाला ने यह खबर शुक्रवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी।
विज्ञापन


जाखनी तिराहे पर एकत्र व्यापारियों ने मनमानी के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि जाखनी तिराहे में लंबे समय से डंप रेत और उखड़ी जाली के कारण हादसे का खतरा है। वाहन संचालन में परेशानी हो रही है। बताने के बावजूद लोनिवि ने सड़क नहीं सुधारी। कहा कि निकास नाली की जाली को उखड़े दो महीने का समय हो गया है लेकिन विभाग चैंबर की जाली को तक ठीक नहीं कर रहा है। यूथ कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने प्रदर्शन में शामिल होकर व्यापारियों को समर्थन दिया।

महर ने कहा कि नगर की सड़कों पर कई जगह गड्ढे पड़े हैं। सड़क में निर्माण सामग्री डंप करने का प्रचलन सा हो गया है। पुलिस, प्रशासन सड़क में निर्माण सामग्री डंप करने पर कार्रवाई की चेतावनी देने तक सीमित है। कहा कि पांच दिन के भीतर मांग पूरी नहीं हुई तो लोनिवि कार्यालय का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन में खष्टीबल्लभ जोशी, मोहन चंद, अनिल बिष्ट, हरदेव शर्मा, पारस सिंह, मुकेश कुमार, धर्मेंद्र भंडारी, भगवत रौतेला, संदीप कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें