फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर शिक्षकों ने बांधी काली पट्टी

Tue, 23 Aug 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/अस्कोट/कनालीछीना
विज्ञापन
अस्कोट में प्रदर्शन करते राजकीय शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजकीय शिक्षक संघ पिथौरागढ़ ने मांगों का शासनादेश जारी होने तक बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध शुरू कर दिया है। संघ का कहना है कि मुख्यमंत्री ने शासनादेश जारी करने के लिए चार सितंबर तक का समय दिया है, यदि तय समय तक शासनादेश जारी नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने वार्षिक स्थानांतरण के साथ ही स्थानांतरण में पारदर्शिता लाने, एसीपी का लाभ दिए जाने, बीआरपी/सीआरपी के पदों पर चयनित शिक्षकों को शीघ्र पदस्थापित किए जाने, एलटी शिक्षकों का वेतनमान 5400 किए जाने आदि मांगों को लेकर शासनादेश जारी करने की मांग की।
विज्ञापन


अस्कोट में राजकीय शिक्षक संघ की बीस सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षकों का विरोध जारी रहा। जीआईसी सिंगाली में ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद भंडारी के नेतृत्व में शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। हरिदत्त पुजारी, संदीप चौधरी, पूरन पंत, ओमनारायण, गोविंद खड़ायत, विजय कुमार आदि ने कहा कि सरकार को शीघ्र ही मांगों का शासनादेश जारी करना चाहिए। विकासखंड कनालीछीना के जीआईसी अस्कोट, नारायणनगर, गर्खा, कनालीछीना, बिसौनाखान, छडनदेव, पीपली, सिलौनी, बगड़ीहाट, न्वाली, आणाचौरा, ड्यौड़ा विद्यालयों के शिक्षकों ने भी काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें