फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सड़क की जांच की मांग, 12 गांवों के ग्रामीण पहुंचे तहसील

Fri, 10 Oct 2025 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग(पिथौरागढ़)। विकासखंड के 12 से अधिक गांवों के ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर राईआगर-भूलकी अध्याली सड़क पर हुए निर्माण कार्य और डामरीकरण की जांच की मांग की। उन्होंने निर्माण कार्य और डामरीकरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि लाखों रुपये खर्च कर सड़क पर डामर किया गया। कुछ ही दिनों में इस पर घास उग गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मनगढ़, सिमायल, सेलीपाख, पीपली, चामाचौड़ सहित 12 से अधिक गांवों के ग्रामीण पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिवाकर रावल के नेतृत्व में तहसील कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने एसडीएम यशवीर सिंह को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि पीएमजीसवाई के तहत ब्रिडकुल पिछले 10 वर्षों से 10 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य कर रहा है। निर्माण कार्य वर्ष 2022 में पूरा होना था। आरोप लगाया कि अब तक हुए निर्माण की गुणवत्ता बेहद खराब है।
ग्रामीणों ने बताया कि डामरीकरण के बाद सड़क पर घास उग गई है। हालात यह हैं कि इस सड़क पर वाहनों का संचालन करने से चालक दूरी बना रहे हैं। सड़क निर्माण के बाद भी उन्हें पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने शीघ्र सड़क की उच्च स्तरीय जांच करने के साथ कार्य को शीघ्र पूरा करने की मांग की है। शीघ्र कार्यवाही नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिवाकर रावल, ग्राम प्रधान मनगढ़ कवींद्र सिंह, ग्राम प्रधान सिमायल राधा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य पिपली रीतू देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सेलीपाख पूजा राज, ग्राम प्रधान चामाचौड़ कमला दशौनी, विक्रम सिंह, मनोज आगरी, भगवान सिंह, मनोज कुमार, लक्ष्मण सिंह,संजय कुमार, सूरज सिंह, विनोद कुमार आदि रहे। इधर, एसडीएम ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें