फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मुवानी महाविद्यालय में नए विषय संचालित करने की मांग

Sat, 03 Jan 2026 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुवानी (पिथौरागढ़)। राजकीय महाविद्यालय मुवानी में नए विषय संचालित करने की मांग फिर से उठने लगी है। अभिभावकों ने जल्द नए विषयों की स्वीकृति न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पूर्व शिक्षक राम सिंह राठौर, पीटीए अध्यक्ष नंदन राठौर, पूर्व ग्राम प्रधान रमेश बम, दीपक कार्की ने कहा कि स्नातक स्तर पर इतिहास भूगोल, गृह विज्ञान विषय के साथ स्नातकोत्तर में इतिहास, समाज शास्त्र, अंग्रेजी विषय की कक्षाएं शुरू करने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है। नए विषयों का संचालन होने से ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा।
वर्तमान में स्नातक स्तर पर अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, राजनीति शास्त्र, समाज शास्त्र एवं अर्थशास्त्र विषय की कक्षाएं संचालित हो रही हैं। वर्ष 2014 में खुले महाविद्यालय में 184 विधार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। नए विषय संचालित न होने से कई छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए अन्य महाविद्यालयों का रुख करना पड़ रहा है। लोगों ने चेतावनी दी कि जल्द नए विषयों को स्वीकृति नहीं मिली तो क्षेत्र के विद्यार्थियों को साथ आंदोलन शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें