फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: डेढ़ साल से बंद छिरकिला-जम्कू सड़क खोलने की मांग

Sat, 18 Nov 2023 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
छिरकिला- जम्कू सड़क को खोलने की मांग को डीएम पिथौरागढ़ को पत्र देते ग्राम प्रधान। संवाद
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। जून 2022 से बंद पड़ी आठ किमी लंबी छिरकिला-जम्कू सड़क डेढ़ साल भी नहीं खुल पाई है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। उन्होंने जल्द सड़क नहीं खोलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सोबन धामी ने पिथौरागढ़ मुख्यालय पहुंचकर डीएम रीना जोशी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय से बंद सड़क को खोलने के कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। सड़क बंद होने से गर्भवतियों, बुजुर्गों और बीमार बच्चों के साथ ही स्कूली विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण गांव तक पैदल चलकर खाद्यान्न सामग्री, सिलिंडर पहुंचा रहे हैं। इसके बाद भी सड़क को खोलने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने जल्द सड़क नहीं खोलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें