पिथौरागढ़। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र लुंठी ने आरोप लगाया है कि सरकार पिथौरागढ़ जिले के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। हर महीने रोडवेज बस का ब्रेक फेल हो जा रहा है। रोडवेज बस में सफर करना मतलब जान हथेली में लेकर चलना साबित हो रहा है। सरकार बार-बार कहती है कि नई बस खरीद रहे हैं लेकिन पिथौरागढ़ में 90 की दशक की बस ही चल रही हैं। पुरानी हो चुकी रोडवेज बस से डरकर लोग जीप-टैक्सी में महंगे किराये पर सफर करने को मजबूर हैं। विभिन्न पर्वों में सरकार बस में सफर करने पर छूट देने की बात करती है लेकिन लोग खटारा बस में सफर नहीं करना चाहते। उन्होंने सरकार से पिथौरागढ़ में पांच एससी बस चलाने की मांग की है। संवाद