डीडीहाट (पिथौरागढ़)। कांग्रेस ने पिथौरागढ़ जिले में अंत्योदय और बीपीएल कार्ड का कोटा बढ़ाए जाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजेंद्र बोरा ने बताया कि पिथौरागढ़ जिले में वनराजि, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों की संख्या अन्य जिलों से अधिक है। डीडीहाट विकास खंड में ही वनराजि, अनुसूचित जाति, जनजाति बहुल गांवों की संख्या अधिक होने के बावजूद बीपीएल, अंत्योदय कार्ड का कोटा कम होने से कई गरीब लोगों को एपीएल कार्ड बनाने पड़ रहे हैं। इस कारण लोगों को सरकारी सुविधा प्राप्त नहीं हो पा रही है। कांग्रेस ने पिथौरागढ़ जिले में 1000 कार्ड या 6500 यूनिट बीपीएल के लिए 400 कार्ड या 1500 यूनिट अंत्योदय के लिए अतिरिक्त कोटा आवंटित करने की मांग की है।