आपदाग्रस्त प्रभावित भवनों का निरीक्षण करते धारचूला ब्लाक प्रमुख धन सिंह धामी। संवाद
नाचनी(पिथौरागढ़)। धारचूला के ब्लाॅक प्रमुख भाजपा नेता धन सिंह धामी ने तल्ला जोहार के आपदाग्रस्त गांवों का भ्रमण कर प्रभावितों को मदद का भरोसा दिया। धामी ने खतरे की जद में आए होकरा के 13 परिवारों, समकोट में ध्वस्त हुए मकानों, राम गंगा के कटाव से भैसखाल और शिव मंदिर परिसर नाचनी का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा कार्यों के लिए प्रशासन को शीघ्र कार्यवाही करने की बात कही। भ्रमण में मंडल अध्यक्ष सुंदर सिंह मेहता, दीपू चुफाल, भवान महर, भरत चुफाल आदि थे।