फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आदि कैलास यात्रा के लिए पिथौरागढ़ को बेस कैंप के रूप में विकसित करने की मांग

Sat, 22 Jun 2024 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। होटल एसोसिएशन ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से मुलाकात की। उन्होंने पर्यटन मंत्री से आदि कैलास यात्रा के लिए पिथौरागढ़ को बेस कैंप के रूप में विकसित करने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष राजेंद्र भट्ट के नेतृत्व में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सीमांत जिला पिथौरागढ़ पर्यटन के क्षेत्र में काफी पिछड़ा हुआ है। आदि कैलास यात्रा के बाद यहां पर्यटन की संभावनाएं बढ़ी हैं। उन्होंने पिथौरागढ़ को आदि कैलास यात्रा का बेस कैंप बनाकर विकसित करने की मांग की। साथ ही उन्होंने थलकेदार, ध्वज और असुरचूला मंदिर के लिए रोपवे बनाने की मांग। उन्होंने घुनसेरा गांव मंदिर, खड़क्यामानू मंदिर को विकसित करने और सूपाकांठा और रामेश्वर मंदिर घाट को विकसित करने की मांग की ताकि सीमांत जिले में और अधिक पर्यटन गतिविधियां बढ़ सके। इस मौके पर होटल एसोसिएशन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें