फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: दिग्तोली चंडाक से पाताल भुवनेश्वर को रोपवे से जोड़ने की मांग

Thu, 08 Feb 2024 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कांग्रेस विधायक मयूख महर ने देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। उन्होंने छह सूत्री मांगों को लेकर पत्र दिया। उन्होंने दिग्तोली चंडाक से पाताल भुवनेश्वर को रोपवे से जोड़ने मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मुलाकात के दौरान विधायक मयूख महर ने सीएम से पिथौरागढ़ से दिल्ली और देहरादून के लिए वॉल्वो बस संचालित करने की मांग की। सीएम ने उन्हें शीघ्र सेवा शुरू करने का आश्वासन दिया। महर ने पिथौरागढ़ से हिंडन दिल्ली स्थायी हवाई सेवा शुरू करने की मांग की। इस पर सीएम ने कहा कि पिथौरागढ़ से दिल्ली (हिंडन) हवाई सेवा जल्द शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने महाकाली मंदिर लछैर के जीर्णोद्धार की मांग की मांग पर सीएम ने इसे सीएम घोषणा में शामिल कर डीपीआर बनाने का आश्वासन दिया।
विधायक ने कहा कि देहरादून, दिल्ली से हवाई सेवा प्रारंभ होने के बाद उच्च वर्ग के पर्यटकों की आवाजाही बढ़ रही बड़ेगी। उन्होंने मानसखंड कॉरिडोर से जुड़े महाकाली मंदिर गंगोलीहाट, पाताल भुवनेश्वर और पर्यटक स्थल चौकोड़ी बेड़ीनाग की दूरी देखते हुए पर्यटकों की सुविधा के लिए दिग्तोली (चंडाक) से पाताल भुवनेश्वर को रोपवे से जोड़ने मांग की। सीएम ने विधायक की मांग सराहना करते हुए भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के उत्तराखंड आने पर रोपवे की मांग उनके समक्ष रखने का आश्वासन दिया। विधायक ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चैतोला पर्व के यात्रा पथ संरक्षित कर उसे सुविधा युक्त बनाने और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य पूरा कर शीघ्र निर्माण कार्य कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें