फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्कोट कांड के दुराचारियों को पकड़ने की मांग को लेकर थल में प्रदर्शन

विज्ञापन
आरोपियों को पकड़ने की मांग को लेकर थल में प्रदर्शन करते लोग। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर थल क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को लोगों ने थल में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

भाजयुमो के जिला मंत्री सुनील सत्याल के नेतृत्व में एकत्र लोगों ने कहा कि 26 दिसंबर को स्कूल से घर आ रही नाबालिग के साथ तीन लोगों ने दुष्कर्म किया था। अस्कोट थाना पुलिस ने तीन आरोपियों में से सिर्फ एक आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में लीपापोती कर दी। कहा कि अस्कोट थाना पुलिस अन्य दो आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है।
प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि समाज में बर्बरतापूर्ण कार्य करने वाले आरोपियों को सजा मिलनी चाहिए। आक्रोशित लोगों ने कहा कि तीन दिन के भीतर अन्य दो आरोपियों को नहीं पकड़ा गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी पुलिस और प्रशासन की होगी। प्रदर्शन में व्यापार मंडल अध्यक्ष बलवंत सत्याल, गोविंद सत्याल, अमित सत्याल, टिकेंद्र पानू, हरीश महरा, संजय बसेड़ा, महेंद्र कार्की, हीरा लाल, जगदीश महर, मनोज महर, कमल महरा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें