फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: एलएसएम परिसर में प्राध्यापकों के पदों में कटौती न करने की मांग

Fri, 03 Jul 2026 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने एलएसएम परिसर में वर्ष 2021 से पूर्व स्वीकृत 119 प्राध्यापकों के पद यथावत रखने और उनमें की गई कटौती का निर्णय वापस लेने की मांग की है। इस संबंध में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री और एसएसजे विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्राध्यापकों के पद 119 से घटाकर 95 करना अनुचित है। उनका कहना था कि शिक्षकों की संख्या कम होने से शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित होगी और परिसर की स्थापना का उद्देश्य भी अधूरा रह जाएगा। छात्रसंघ अध्यक्ष इंदर सिंह बथ्याल और एबीवीपी के जिला संयोजक दिवस ओझा ने पहली बार 41 अशैक्षणिक पदों के सृजन का स्वागत करते हुए सरकार और उच्च शिक्षा मंत्री का आभार भी जताया।
विज्ञापन

इस दौरान शिवम कांडपाल, नगर मंत्री जतिन भट्ट और बिरजू चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें