फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम फौजियों जैसा और सुविधाएं पुलिस की

विज्ञापन
सभागार में आसाम राइफल्स संगठन की बैठक में मौजूद भूतपूर्व सैनिक। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर पालिका में शनिवार को असम राइफल्स भूतपूर्व सैनिक संगठन का सम्मेलन हुआ। इसमें वक्ताओं ने वन रैंक वन पेंशन का लाभ न मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार उनके बलिदानों को भूल गई है। सैनिकों जैसा काम करने के बावजूद सुविधाएं पुलिस की मिल रही हैं। वे अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करेंगे।
मुख्य अतिथि संगठन राष्ट्रीय महासचिव वीटी नायर ने कहा कि असम राइफल के सैनिकों ने देश सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसके बावजूद सरकार उनके हितों की अनदेखी कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) भी मांगी गई। बैठक की अध्यक्षता सूबेदार मेजर देव सिंह रावत ने की।
विज्ञापन

बैठक में सूबेदार उमेद सिंह, दीवान सिंह बिष्ट, भूपाल चंद, एमसी जोशी, कैलाश राम, एमएस बिष्ट, मोहन चंद्र पांडे, रुक्मणी जोशी, निर्मल भंडारी, कमल मेहता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें