फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तल्ला जोहार में मिनी स्टेडियम के लिए प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। तल्ला जोहार क्षेत्र के युवाओं ने मिनी स्टेडियम की मांग के लिए हाथों में बल्ले और स्टंप लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि स्टेडियम न होने के कारण क्षेत्र के युवा अपनी प्रतिभा निखार नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन

तल्ला जोहार क्षेत्र में पिथौरागढ़ महाविद्यालय के छात्रसंघ उपाध्यक्ष मुकेश मेहता की अगुवाई में सैणरांथी, बेडूमहर, किमखेत के युवाओं ने मिनी स्टेडियम की मांग के लिए शासन प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए।
छात्रसंघ उपाध्यक्ष मेहता ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को मिनी स्टेडियम की सख्त जरूरत है। यहां के युवा खेतों में खेलने के लिए मजबूर हैं। युवाओं की प्रतिभा सिर्फ खेतों तक ही सीमित रह गई है। जल्द स्टेडियम बनाने की कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन

युवाओं के प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद विधायक हरीश धामी ने युवाओं की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर गोपाल मेहता, नंदन, ईश्वर, नरेश, महेश, धीरज, सुरेश, गोविंद, संजू, हरेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें