फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलम से शव लाने के लिए हेलीकॉप्टर की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। रास्ता बेहद खराब होने के कारण शव मुनस्यारी तक लाना मुश्किल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शव लाने के लिए हेलीकॉप्टर की मांग की है।
विज्ञापन

मवानी दवानी निवासी भूपेंद्र सिंह पुत्र गोविंद सिंह मल्ला जोहार घोड़े लेने गया था। तहसील मुख्यालय मुनस्यारी से 70 किमी पैदल दूरी पर स्थित मिलम में पहाड़ी से गिर पत्थर की चपेट में आने से भूपेंद्र की मौत हो गई है। जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने बताया कि शव को पैदल मार्ग से लाना संभव नहीं है। इसके लिए उन्होंने शव को लाने के लिए मुख्यमंत्री से तत्काल हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें