फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मिस कॉल करें और एसडीएस में प्रवेश लें

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कोरोना के चलते कक्षा छह से लेकर 11 तक के छात्र-छात्राओं को स्कूल में प्रवेश दिलाने के लिए अभिभावक परेशान हैं। कैसे प्रवेश लें, कौन से विषय चुनें। ये दुविधा विद्यार्थियों और अभिभावकों की बढ़ती जा रही है। सरस्वती देव सिंह राजकीय इंटर कॉलेज (एसडीएस) के प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक ने कहा कि अब विद्यार्थी और उनके अभिभावक मिस कॉल देकर समाधान पा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभिभावक 9927733861 नंबर पर केवल मिस कॉल कर सकते हैं। वह स्वयं अभिभावक और छात्र-छात्राओं से बात कर प्रवेश संबंधित जानकारी देंगे। प्रधानाचार्य पाठक ने बताया कि कोरोना के कारण लोगों को पढ़ाई और प्रवेश में कोई दिक्कत न आए, इसके लिए यह कदम उठाया गया है। जो भी मिस कॉल करेगा, उसे प्रवेश और विषय संबंधी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें