फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बनबसा में वाहन पार्किग और सब्जी बाजार बनाने की मांग

Thu, 01 Oct 2026 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। नागरिकों ने शासन-प्रशासन से बनबसा में वाहन पार्किंग और अलग सब्जी बाजार स्थापित करने की मांग की है। इन सुविधाओं के अभाव में यातायात बाधित हो रहा है। नागरिकों ने बताया कि पार्किंग न होने से वाहन सड़कों पर अव्यवस्थित खड़े रहते हैं।
विज्ञापन

सब्जी बाजार के अभाव में ठेले सड़क किनारे लगते हैं जिससे अतिक्रमण और आवागमन में परेशानी होती है। शाम को पाटनी तिराहे से रोडवेज वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे खड़े रहते हैं। पाटनी तिराहे से रेलवे फाटक तक ठेले और दुकानों का सामान बाहर रखने से सड़कें संकरी हो गई हैं। पुराने बाजार, रेलवे बाजार और मीना बाजार में भी बेतरतीब पार्किंग से यातायात प्रभावित होता है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों भरत भंडारी, अभिषेक गोयल, संजय अग्रवाल, दिनेश उप्रेती सहित जनप्रतिनिधियों और पूर्व सैनिकों ने प्रशासन से समाधान की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें