फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

Mon, 28 Sep 2026 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी और वोट चोरी का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार का साथ देकर लोकतंत्र पर सीधा हमला कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने आरोप लगाया कि पूरे देश में चुनाव आयोग सरकार के इशारे पर वोटों की चोरी कर रहा है। पंत ने कहा, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में गड़बड़ी सामने आई है। उन्होंने आगे कहा कि इससे साफ है कि मुख्य चुनाव आयुक्त लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। उत्तराखंड में भी एसआईआर में गड़बड़ी कर मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं।
कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि वास्तविक मतदाताओं के नाम काटे गए तो पार्टी सड़कों पर उतरेगी। यहां पूर्व दर्जा राज्य मंत्री मनोज ओझा, हिमांशु ओझा, शंकर लाल आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें