पिथौरागढ़। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) की हड़ताल टलने के बाद सोमवार को जिलेभर के सभी बैंक खुले रहे और लेन-देन सामान्य रूप से हुआ। बैंक खुलने से कारोबारियों और आम लोगों ने राहत की सांस ली।
जिला लीड बैंक अधिकारी हिमांशु जोशी ने बताया कि इंडियन बैंक्स एसोसिएशन की ओर से प्रमुख मांगों पर सकारात्मक चर्चा का भरोसा मिलने के बाद रविवार को तीन दिन की प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल रद्द कर दी गई। इनमें पांच दिन के कामकाजी सप्ताह, अधिकारियों के लिए प्रदर्शन-आधारित प्रोत्साहन समेत अन्य लंबित मांगें शामिल हैं।
व्यापार संघ अध्यक्ष तपन रावत ने कहा कि बैंक में लेन-देन के बाद ही लोग बाजार में खरीदारी करते हैं। बैंक खुलने से बाजार में कारोबार सामान्य रहा और व्यापारियों के लिए राहत रही।