फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सड़क निर्माण की मांग, सीएम को भेजा ज्ञापन

Tue, 22 Jul 2025 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। मड़कनाली के ग्रामीणों ने एसडीएम यशवीर सिंह के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर गंतोला तक सड़क निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क न होने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीमार और गर्भवतियों को डोली के सहारे अस्पताल पहुंचाना मजबूरी बन गया है। बदहाल व्यवस्थाओं से जूझ रहे ग्रामीण गांव से पलायन करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि गंतोला तक आवाजाही के लिए सिर्फ पैदल रास्ता है। बदहाल रास्ते पर चलना किसी चुनौती से कम नहीं है। बारिश में इस बदहाल रास्ते पर जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ती है। कहा कि वे लंबे समय से इस पैदल रास्ते की जगह सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण की पहल शुरू नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। ज्ञापन देने वालों में पूजा देवी राजीव सुगड़ा, युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष गिरीश सुगड़ा, विधानसभा अध्यक्ष आनंद बिष्ट, संजय बोहरा, पवन, माधवी देवी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें