लोहाघाट (चंपावत)। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक कर्मचारियों ने कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाल न होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया।
पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (एनएमओपीएस) चंपावत के बैनर तले शिक्षक कर्मचारियों ने शनिवार को पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग के लिए लेकर शीतला माता मंदिर से मीनाबाजार चौक तक कैंडल मार्च निकाला। यहां संगठन के जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह मेहता, जगदीश सिंह अधिकारी, प्रकाश तड़ागी, प्रकाश उपाध्याय, जीवन ओली, नागेंद्र जोशी, गोपाल कालाकोटी आदि थे।