गणाई गंगोली में विधायक प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपते प्रबंधन समिति के लोग। संवाद
गणाई गंगोली(पिथौरागढ़)। प्राथमिक विद्यालय नायल के हाल बदहाल हैं। स्कूल का भवन और चहारदीवारी क्षतिग्रस्त हैं। विद्यालय प्रबंधन समिति ने विधायक से स्कूल की मरम्मत कराने और सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है।
विधायक प्रतिनिधि दीपक मेहरा की मौजूदगी में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई। समिति की अध्यक्ष वंदना देवी ने स्कूल की छत और चहारदीवारी क्षतिग्रस्त होने की समस्या उठाई। कहा कि स्कूल भवन और चहरदीवारी क्षतिग्रस्त होने से विद्यार्थी असुरक्षित हैं। विद्यालय में कई बार चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। इस स्थिति में विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगाने जरूरी हैं। समिति ने विधायक प्रतिनिधि को ज्ञापन देकर इन समस्याओं के समाधान की मांग की। वहां पर प्रधानाध्यापिका लीला बोरा पांडे, सरला, शांति परिहार, सोनाली, संजय कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद