फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: राइंका जुम्मा में शिक्षकों की तैनाती की मांग

Sat, 13 Jul 2024 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
धारचूला में उप जिला​धिकारी को ज्ञापन सौंपते जुम्मा के ग्रामीण। 
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। राजकीय इंटर काॅलेज जुम्मा में महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक नहीं हैं। शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने रिक्त पदों पर तैनाती नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

अभिभावक संघ के अध्यक्ष बिशन सिंह धामी के नेतृत्व में ग्रामीण उप जिलाधिकारी मंजीत सिंह से मिले। कहा कि जुम्मा विद्यालय अति दुर्गम है। विद्यालय में 265 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। कहा कि विद्यालय से पांच शिक्षक अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में चले गए हैं। इसके बाद अब विद्यालय में महज एक प्रवक्ता, दो एलटी के शिक्षक और दो अतिथि शिक्षक रह गए हैं। अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों को पढ़ाने वाले शिक्षक नहीं है। कहा कि वर्तमान सत्र में विद्यालय से 20 छात्र-छात्राएं अन्यत्र चले गए हैं। भौतिक विज्ञान, राजनीति विज्ञान के दो प्रवक्ताओं के कार्यमुक्त होने के बाद विज्ञान संकाय बंद हो गया है।
अभिभावकों ने निर्णय लिया कि यदि एक सप्ताह के भीतर रिक्त पदों पर नियुक्ति नहीं की गई तो वह आंदोलन के लिए विवश होंगे। इस मौके पर प्रधान हरी राम, गजेंद्र धामी, गगन धामी, मदन धामी, नंदन धामी, आन सिंह धामी, धरम सिंह धामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें