पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट में एडीएम योगेंद्र सिंह से मुलाकात करते सैणराथी, बेड़ूमहर और किमखेत के ग्रा
पिथौरागढ़। मुनस्यारी विकासखंड के सैणराथी, बेड़ूमहर और किमखेत गांव में आपदा को रोकने के लिए क्षेत्र के लोगों ने पौधरोपण करने की मांग उठाई। उन्होंने एडीएम को ज्ञापन देकर क्षेत्र में पांच वर्षों के लिए ईको टॉस्क फोर्स की तैनाती की मांग भी की।
बेड़ूमहर के प्रधान त्रिभुवन सिंह मेहता और बीडीसी सदस्य प्रह्लाद राम के नेतृत्व में तीनों गांवों के लोग कलक्ट्रेट पहुंचे और एडीएम योगेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि किमखेत में रुमटा नदी, सैणराथी और बेड़ूमहर में घटगाड़ से कटाव हो रहा है। जमीन लगातार दरक रही है, जिससे आपदा का खतरा बना हुआ है।
उन्होंने कहा कि आपदा के खतरे को पौधरोपण से कम किया जा सकता है। ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए गधेरों के किनारे जंगल विकसित करने के लिए अगले पांच साल तक ईको टॉस्क फोर्स की तैनाती जरूरी है। ज्ञापन देने वालों में सैणराथी के प्रधान मुकेश सिंह मेहता, देवेंद्र सिंह मेहता, बृजेश मेहता, राजेंद्र सिंह, विकास शाही आदि शामिल रहे। संवाद