फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: वेतन, एरियर और ग्रेच्युटी का भुगतान कराने की मांग

Sat, 29 Aug 2026 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बेड़ीनाग के प्राथमिक विद्यालय तमोली ग्वीर के पूर्व प्रधानाध्यापक शंकर दत्त जोशी ने डीएम को ज्ञापन देकर एक वर्ष के वेतन, एरियर और ग्रेच्युटी का भुगतान कराने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह समाज कल्याण विभाग की ओर से आवर्तक अनुदान सूची पर संचालित तमोली ग्वीर विद्यालय में वर्ष 1986 से अप्रैल 2023 तक सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत रहे। विभाग ने अब तक उन्हें अप्रैल 2022 से मार्च 2023 तक एक वर्ष का वेतन नहीं दिया है। साथ ही पंचम, छठे और सातवें पुनरीक्षित वेतनमानों का एरियर, ग्रेच्युटी का भुगतान नहीं हुआ है। उन्होंने समस्या का समाधान न होने पर कलक्ट्रेट में अनशन पर बैठने की चेतावनी भी दी। डीएम आशीष कुमार भटगाईं ने मामले की जानकारी लेने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें