फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ से रोडवेज की हाईटेक बस के संचालन की मांग

Sun, 24 Dec 2023 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सोशल वेलफेयर सोसायटी ने रोडवेज डिपो की हाईटेक बस संचालन की मांग की है। सोसायटी का कहना है कि पहाड़ की भौगोलिक परिस्थितियां विषम हैं। सामान्य बस यहां पर कुछ समय चलने के बाद खस्ताहाल हो जाती हैं। गर्मी और सर्दी में बस में यात्रा करने पर यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

सोसायटी का कहना है कि रोडवेज डिपो को शासन से पर्याप्त संख्या में हाईटेक बस मिलनी चाहिए। ऐसी बस का संचालन लंबी दूरी के लिए किया जाना चाहिए ताकि यात्रियों का सफर आरामदायक हो सके। 18 से 19 घंटे की थकावट भरी यात्रा कर यात्री गुरुग्राम, दिल्ली, देहरादून और वहां से पिथौरागढ़ पहुंचते हैं। वर्तमान में रोडवेज के पास 48 बस हैं। ये बस अक्सर चलते-चलते खराब हो जाती हैं। शासन को सीमांत की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए पिथौरागढ़ रोडवेज डिपो की सेवा को दुरुस्त करना चाहिए।
कोट
रोडवेज को पर्याप्त संख्या में हाईटेक बस दी जानी चाहिए जिससे जिले के यात्रियों के लिए लंबी दूरी की यात्रा आरामदायक हो सके। आखिर कब तक यात्री खटारा बस में सफर करेंगे। - - ललित मोहन तड़ागी, सोशल वेलफेयर सोसायटी, संरक्षक।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र से हाईटेक बस चल सकती है तो गृह क्षेत्र से बस संचालन भी होना चाहिए। रोडवेज के पास हाईटेक बस होंगी तो जनता को भी बड़ी राहत मिलेगी। - कुलदीप सिंह महर, सोशल वेलफेयर सोसायटी, उपाध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें