फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

Tue, 26 Feb 2019 11:20 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , डीडीहाट (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
डीडीहाट में प्रदेश सरकार का पुतला दहन करते कांग्रेसी। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
जिला बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। आक्रोशित कार्यकर्ताओं का कहना था कि जनता लंबे समय से जिले की उम्मीद लगाए थी लेकिन सरकार ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। कहा कि जनता चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी।
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार को स्टेशन के पास एकत्र हुए। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक का पुतला दहन किया। उनका कहना था कि डीडीहाट क्षेत्र की जनता लंबे समय से जिले की मांग के लिए आंदोलित है लेकिन सरकार उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। कहा कि भाजपा सरकार जिले की मांग को लेकर गंभीर नहीं है।

उन्होंने विधायक को निशाने पर लेते हुए कहा कि जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी उस समय उनके द्वारा आए दिन जुलूस, प्रदर्शन किए जाते थे। वर्तमान में उन्हीं की पार्टी की सरकार है लेकिन विधायक ने जिलों के गठन का मामला विधानसभा में नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता जिले की मांग को लेकर फिर से लामबंद होगी। लोकसभा चुनाव में भी जिलों के गठन का मामला प्रमुखता से उठाया जाएगा। पुतला दहन करने वालों में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र बोरा, विक्रम देउपा, शंकु जोशी, दीपक गड़िया, भूपेंद्र पुजारी, गोविंद बोरा, बलदेव, कैलाश खोलिया, राजेश गिरधर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें