डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल को ज्ञापन देते पूर्व सैनिक। स्रोत : पूर्व सैनिक
पिथौरागढ़। पूर्व सैनिकों ने कारगिल शहीद जोहार सिंह के गांव अखुली में शहीद द्वार बनाने की मांग करते हुए विधायक बिशन सिंह चुफाल को ज्ञापन सौंपा।
पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष मयूख भट्ट के नेतृत्व में विधायक बिशन सिंह चुफाल के आवास पर पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से शहीद द्वार के निर्माण की मांग की जा रही है लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। शहीद द्वार निर्माण के लिए ग्रामीणों ने अनापत्ति पत्र भी जिला सैनिक कार्यालय को दे दिया गया है। कहा कि अन्य कारगिल शहीदों के गांवों में शहीद द्वार का निर्माण किया गया है लेकिन लखुली के शहीद की उपेक्षा की गई है जो सही नहीं है।
ग्रामीणों ने कहा कि शहीद द्वार का निर्माण ही शहीद जोहार सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। विधायक ने पूर्व सैनिकों को जल्द इस पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में रमेश सिंह, ललित सिंह, राजेंद्र जोरा, भूपाल सिंह, दयाल सिंह, प्रह्लाद सिंह, हयात सिंह, हर सिंह, श्याम विश्वकर्मा, नवीन गुरुरानी सहित कई पूर्व सैनिक शामिल रहे। संवाद