बनबसा (चंपावत)। रेलवे फाटक बार-बार बंद होने से बनबसा में घंटों जाम लग रहा है जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बनबसा रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर बनाने की मांग की है।
बनबसा एनस्ससे पाटनी तिराहे होते हुए नेपाल तक आवागमन कराने वाले मार्ग पर रेलवे फाटक है। जिसपर से दिनभर में गुजरने वाले रेलगाड़ियों के संचालित होने से फाटक बंद किया जाता है। फाटक बंद होने से वहां घंटों जाम लग जाता है। इन दिनों टनकपुर से विभिन्न समयों पर 11 रेलगाड़ियों का संचालन होता है जिससे अलग-अलग समय पर 22 बार रेलवे फाटक बंद होता है। इस कारण वहां जाम लगना आम बात हो गई है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्कर दत्त कापड़ी, गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद, कैप्टन हरीश कापड़ी, व्यापारमंडल अध्यक्ष भरत भंडारी, महामंत्री अभिषेक गोयल, व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर लाल वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता जसवंत बसेड़ा आदि ने रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर का निर्माण करा कर इस समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाई है।