फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की गिरफ्तार के लिए भाजयुमो ने निकाला जुलूस

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में जुलूस निकालते भाजयुमो के कार्यकर्ता और अन्य। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मतगणना के दिन भाजयुमो जिलाध्यक्ष शुभम चंद और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा के बीच हुआ मारपीट का विवाद गहराता जा रहा है। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगर में जुलूस निकालकर पूर्व जिपं अध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग की। कार्यकर्ताओं ने तहरीर देने के 11 दिन बाद भी गिरफ्तारी न होने पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन

भाजयुमो जिलाध्यक्ष शुभम चंद के नेतृत्व में कार्यकर्ता और महिलाएं सोमवार को रामलीला मैदान सदर में एकत्र हुए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सिमलगैर बाजार से देव सिंह पार्किंग, रोडवेज स्टेशन, टकाना, गुप्ता तिराहा होकर डीएम कार्यालय तक जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने कहा कि 11 मार्च को पूर्व जिपं अध्यक्ष के खिलाफ भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन अब तक पुलिस ने पूर्व जिपं अध्यक्ष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है जबकि 10 मार्च को मारपीट के दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष और उनके साथी का हाथ टूट गया था। इसके बाद भी पुलिस कुछ नहीं कर रही है। मामले में डीएम डॉ. आशीष चौहान को पत्र देकर पूर्व जिपं अध्यक्ष की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई। इस दौरान रश्मि पांडेय, अनीता चंद, सुनीता चंद, अंकिता चंद, शुभम सौन, मदन जोशी, हरीश रावत, मितेश बोहरा, सोनू सत्याल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें