फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सीएम से पंचायत प्रतिनिधियों का दो साल कार्यकाल बढ़ाने की मांग

Thu, 14 Nov 2024 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। त्रिस्तरीय पंचायत संगठन के प्रतिनिधियों ने जौलजीबी मेले में पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी से पंचायतों का कार्यकाल दो साल बढ़ाने की मांग की। सीएम ने उन्हें समिति की रिपोर्ट आने के बाद सकारात्मक कदम उठाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

जौलजीबी मेले के शुभारंभ पर पहुंचे सीएम के साथ डीडीहाट विधायक विशन सिंह चुफाल के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। संगठन के संयोजक जगत मर्तोलिया ने उन्हें ज्ञापन देते हुए कहा कि कोरोना काल में पंचायतों में कामकाज ठप हो गए।
उन्होंने कहा कि पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने से ही पीएम का एक राष्ट्र एक चुनाव का विजन पूरा हो सकता है। विधायक चुफाल ने भी सीएम से इस मांग पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह किया। सीएम धामी ने बताया कि सरकार की ओर से इस मामले को लेकर समिति का गठन किया गया है। कहा रिपोर्ट आने के बाद इस पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां धारचूला के ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी, मूनाकोट के प्रधान संगठन अध्यक्ष दिवाकर जोशी, सोनू चंद सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें