फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: अस्कोट में कलश यात्रा के साथ मल्लिकार्जुन महोत्सव शुरू, श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया

Thu, 14 Nov 2024 04:48 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

अस्कोट में कलश यात्रा के साथ मल्लिकार्जुन महोत्सव और मेले का शुभारंभ हुआ। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में ढोल-नगाड़ों के साथ मंदिर तक कलश यात्रा निकाली। श्रद्धालुओं ने मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ जिले के अस्कोट में कलश यात्रा के साथ मल्लिकार्जुन महोत्सव और मेले का शुभारंभ हुआ। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में ढोल-नगाड़ों के साथ मंदिर तक कलश यात्रा निकाली इसमें क्षेत्र के लोग शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।

बृहस्पतिवार को मल्लिकार्जुन महोत्सव का शुभारंभ कुंवर भानुराज सिंह पाल और कांग्रेस नेता प्रदीप पाल ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव पूरे क्षेत्र की आस्था का केंद्र है। इसे भव्य रूप में मनाया जाएगा। इससे पूर्व महिलाओं और क्षेत्र के लोगों ने मंदिर तक भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए कलश यात्रा निकाली। पंडित नारायण दत्त पंत ने पूजा संपन्न कराई। इस दौरा लोगों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर मंगल कामना की। शुक्रवार यानि आज से महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मंदिर में रात्रि जागरण के साथ भजन-कीर्तनों का भी आयोजन होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें