डीडीहाट (पिथौरागढ़)। 19 वीं विद्यालयी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग के विभिन्न मैच खेले गए।
बालक अंडर 17 वर्ग के लीग मुकाबलों में देहरादून ने चम्पावत को 25-11, 25-12, स्पोर्ट्स कालेज दून ने रुद्रप्रयाग को 25-9, 25-7, टिहरी ने नैनीताल को 25-11, 25-21, नैनीताल ने रुद्रप्रयाग को 25-17, 25-13 और हरिद्वार ने देहरादून को 25-21, 25-21 से पराजित किया। बालिका वर्ग में चमोली ने बागेश्वर को 25-8, 25-11, टिहरी ने कड़े मुकाबले में नैनीताल को 25-23, 29-27 और पिथौरागढ़ ने पौड़ी को 25-14, 25-23 से पराजित किया।
इससे पहले जीआईसी और रामलीला मैदान में बीईओ एलडी कापड़ी ने खेलों का शुभारंभ किया। निर्णायक इंद्रजीत सामंत, गोपाल बिष्ट, राजीव गौड़, कमल किशोर, किशोर साह रहे। स्कोरर अनूप रावत, योगेंद्र बर्थवाल, धीरेंद्र रावत, शांतिप्रसाद थपलियाल रहे। आंखों देखा हाल सीबीएस कन्याल, गोविंद भंडारी, मनोहर भड़, कैलाश सिंह ने सुनाया। वहां पर पर डायट के प्राचार्य डीसी सती, खेल समन्वयक विक्रम दिगारी, वीरेंद्र कन्याल, शेखर कफलिया, विक्रम बिष्ट, मीना डसीला, जीवंती पोखरिया आदि थे।