फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली के पहले दिन भी खूब हुई खरीदारी

Tue, 06 Nov 2018 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में सिमलगैर बाजार में दीये खरीदते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दीपावली के पहले दिन भी जिले के बाजार लोगों की आवाजाही से गुलजार रहे। हालांकि धनतेरस की अपेक्षा लोगों की भीड़ कम थी। लोगों ने मंगलवार को भी टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, फर्नीचर के साथ ही दीपावली की सामग्री की खरीदारी की।

विज्ञापन


मंगलवार को भी लोगों का सुबह से ही बाजारों में पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। जिला मुख्यालय में इलेक्ट्रानिक्स, फर्नीचर, आभूषणों की दुकान में भीड़ रही। लोगों ने टीवी, होम थियेटर, डीवीडी, मोबाइल, फर्नीचर, सजावटी सामान की खरीदारी की। स्वर्ण आभूषणों की दुकानों और पटाखा बाजार में भी लोगों की भीड़ रही।

लोगों ने पटाखों के साथ ही पोस्टर, कलेंडर, मोमबत्ती आदि की खरीद की। वाहन बाजार मंगलवार को धीमा रहा। इक्का-दुक्का वाहन ही बिके। गंगोलीहाट, गणाईगंगोली, बेड़ीनाग, थल, डीडीहाट, धारचूला, मुनस्यारी, नाचनी, अस्कोट, कनालीछीना, झूलाघाट, बंगापानी, देवलथल समेत कई बाजारों में शाम तक लोग खरीदारी में जुटे रहे।
विज्ञापन


सोने की खरीद पर जीएसटी का असर
धारचूला। सोने पर दो प्रतिशत जीएसटी लगने से सोना बाजार धीमा रहा। स्वर्णकार प्रकाश लाल वर्मा ने बताया कि सोना महंगा होने से लोग चांदी के गहने खरीद रहे हैं। पिछले वर्ष तक दीपावली पर एक दिन में 20 से 25 लाख रुपये की सोने की बिक्री होती थी, इस बार आंकड़ा 10 लाख में ठहर गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें