फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबांकुरों के लिए सजा अभ्यास का मैदान

Tue, 29 May 2018 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में भारत नेपाल सैन्य अभ्यास के लिए सजा मैदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सेना मुख्यालय में भारत-नेेपाल के रणबांकुरों के लिए अभ्यास का मैदान तैयार है। बुधवार सुबह नौ बजे दोनों देशों के सैनिकों के बीच सैन्य अभ्यास शुरू होगा। इस अभ्यास में दोनों देशों के 300 सैनिक भाग लेंगे। इस दौरान दोनों देश आतंकवाद के साथ ही रक्षात्मक अभियानों की जानकारी साझा करेंगे।

विज्ञापन


भारत-नेपाल के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास के लिए मुख्यालय में तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। अभ्यास के लिए अलग-अलग चरणों में मैदान तैयार किया गया है। शिविर बनाने के साथ ही अभ्यास के लिए साजोसामान तैयार कर लिया है। बुधवार सुबह नौ बजे मैदान में दोनों देशों के 300 सैनिक जुटेंगे। दोनों देशों की सशस्त्र टुकड़ी परस्पर सैन्य अभ्यास करेगी। बता दें कि भारत-नेपाल के बीच सूर्य किरण अभ्यास एक द्विवार्षिक अभियान है। इसे दोनों देश बारी-बारी से अपने यहां आयोजित करते हैं। विभिन्न देशों के साथ भारत के सैन्य अभ्यास की शृंखला में सैनिकों की भागीदारी के लिहाज से यह सबसे बड़ा अभ्यास है।

इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य नेपाल और भारत की सेना के बीच आपसी समन्वय कायम करने के साथ ही दोनों देशों के सैन्य रणनीतिक अभियानों की जानकारी साझा करना है। अभ्यास के दौरान दोनों देशों की सेनाएं आतंकवाद और रक्षात्मक अभियानों की जानकारी भी साझा करेंगी। युद्धाभ्यास में दोनों देशों के सैनिक आपदा प्रबंधन के तहत राहत और बचाव का भी अभ्यास करेंगे। इस सैन्य अभ्यास का आयोजन भारतीय सेना की सूर्या कमान की पंचशूल बिग्रेड कर रही है। अभ्यास पिथौरागढ़ सेना मुख्यालय के मैदान पर 30 मई से 12 जून तक चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें