फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर में होगा वृहद किसान मेला

Thu, 27 Oct 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में कृषि महोत्सव की तैयारी बैठक लेते डीएम डा. रंजीत सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिसंबर के पहले सप्ताह में जिला मुख्यालय में वृहद किसान मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में जिले और प्रदेश के बाहर के कृषि विशेषज्ञ, उद्यान विशेषज्ञ, प्रगतिशील काश्तकार, किसानों को आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन


मेले की तैयारी के संबंध में बैठक लेते हुए जिलाधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने किसान मेले में प्रगतिशील किसानों, काश्तकारों, दुग्ध उत्पादकों, मौन, रेशम, मत्स्य पालकों की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कृषि एवं औद्यानिक विशेषज्ञों को बाहरी जिलों और प्रदेशों से आमंत्रित करने को कहा। डीएम ने कहा कि यहां के उत्पादकों को बेहतर बाजार मिल सके। यहां के उत्पादों को उद्योगपति अपने वहां ले जा सकें, इसके लिए मेले में विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करना होगा। उन्होंने इसकी जिम्मेदारी उद्योग और ग्राम्या विभाग को दी। 

डीएम ने कहा कि परंपरागत खेती को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न उत्पादों को स्टाल के माध्यम से प्रदर्शित करने के साथ ही इन उत्पादों के व्यंजन भी बनाए जाएंगे। जिले के साथ ही बाहरी जिलों के प्रगतिशील किसानों के स्टाल मेले में लगाए जाएंगे। तकनीकी उपकरणों की निर्माता कंपनियां आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रदर्शन करेंगी। डीएम ने कहा नवंबर में मेले को अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक में मुहम्मद नासिर, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, मुख्य कृषि अधिकारी अभय सक्सेना, जिला उद्यान अधिकारी मीनाक्षी जोशी और अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें