दिल्ली बैंड के पास मलबा आने से ऑल वेदर सड़क तीन घंटे बंद रही। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
दिल्ली बैंड के बारिश के कारण भारी मलबा आने के कारण बारहमासी सड़क तीन घंटे से अधिक समय तक बंद रही। इससे लंबी दूरी पर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शनिवार को दिल्ली बैंड के पास बारिश और चौड़ीकरण का मलबा आने के कारण भारी मलबा आ गया। इससे लंबी दूरी जाने वाले वाहन तीन घंटे से अधिक समय तक फसें रहे।
सड़क निर्माण में लगी कंपनियों ने किसी तरह तीन मशीनें लगाकर मलबा हटाया। सड़क के बंद होने से दो किमी तक वाहन फंस गए। पुलिस ने सड़क खुलने के बाद वाहनों को आरपार कराया। तीन घंटे तक जाम लगने के कारण हल्द्वानी, टनकपुर, अल्मोड़ा सहित कई अन्य क्षेत्रों से आने वाले छोटे और यात्री वाहन जाम में फंसे रहे।