पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के नजदीक चंडाक बैंड से धारी जोशी, डुंगरा, पौभै, किनीगाड़ और कुचिगाड़ इलाके को जोड़ने वाला मार्ग मलबा आने से बंद है। इस कारण क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी हो रही है और पैदल आना-जाना मुश्किल हो गया है।
धारी जोशी के लक्ष्मण कुमार ने बताया कि चंडाक बैंड से करीब तीन किमी आगे भूस्खलन से मार्ग बंद हुए एक सप्ताह हो गया है। अब तक किसी ने सुध नहीं ली है। उन्होंने कहा कि बीमारों को अस्पताल पहुंचाना मुश्किल है। उन्होंने मलबा हटाकर मार्ग तुरंत सुचारू करने की मांग की है।