फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: स्वाला पर आया मलबा, एक घंटे बंद रहा एनएच

Tue, 01 Sep 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में बीती रात से हो रही भारी बारिश से सड़कों पर जगह-जगह मलबा आ गया। बारिश के चलते मंगलवार की सुबह टीजे सड़क, स्टेट हाईवे और चार ग्रामीण सड़कें बंद हो गई। वहीं एनएच भी स्वाला में मलबा आने से करीब एक घंटे बंद रहा। सड़क पर मलबा आने के कारण करीब 10 हजार की आबादी को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि मशीनें लगाकर मलबा हटाने का सुबह से ही जारी रहा। देर शाम तक टीजे सड़क और धौन दियूरी ग्रामीण सड़क बंद रही।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह 11: 15 बजे टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर स्वाला के पास पहाड़ी से मलबा आ गया। इससे कई वाहन फंस गए। एक घंटे की मशक्कत के बाद 12:15 बजे मलबा हटाकर एनएच पर यातायात सुचारु किया गया। बारिश के चलते सुबह ललुवापानी-बनलेख एसएच पर जगह-जगह मलबा आ गया। इससे यातायात करीब सुबह नौ बजे बाधित हुआ। मशीनें लगाकर करीब एक घंटे बाद एनएच को खोला गया। हालांकि सड़कों पर लगातार मलबा गिरता रहा। संवदेनशील स्थानों पर मशीनें लगाकर यातायात सुचारु रखने का काम किया गया। इधर, पिथौरागढ़ क्षेत्र में मलबा आने के कारण एनएच बंद हो गया था। सुरक्षा की दृष्टि से वाहनों को चंपावत क्षेत्र में रोक दिया गया, इससे लंबा जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें