फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ पुलिस में तैनात ट्रैकर श्वान तेजा की मौत

Wed, 12 Feb 2025 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ पुलिस में तैनात ट्रैकर श्वान तेजा की मौत हो गई है। तेजा आईटीबीपी भानू पंचकुला हरियाणा से नौ महीने की ट्रेनिंग करने के बाद 2023 में पिथौरागढ़ पुलिस में शामिल हुआ था। उसने ट्रेनिंग के दौरान बेस्ट डॉग ट्राॅफी भी हासिल की थी।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के मुख्य डॉग हैंडलर हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार और सहायक प्रकाश सिंह उसकी देखरेख करते थे। तेजा जब से पिथौरागढ़ पुलिस में शामिल हुआ, तब से उसने अपनी असाधारण कार्यकुशलता से कई अपराधों का पर्दाफाश किया। इसके अलावा चोरी, लूट, डकैती जैसी घटनाओं को सुलझाने में भी उसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अचानक स्वास्थ्य खराब होने से हुई मौत
पुलिस में तैनात तेजा की चार दिन पहले अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया था। सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। एसपी रेखा यादव सहित समस्त पुलिस परिवार ने उसे सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित कर अंतिम संस्कार किया। एसपी रेखा यादव ने कहा कि तेजा की सेवा और समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें