फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में बदहाल स्वास्थ सुविधाओं ने ली एक ओर जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं का खामियाजा सीमांत के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में सोमवार शाम ब्रेन हेमरेज की शिकायत के बाद भर्ती पालिकाकर्मी प्रकाश चंद को ज्यादा दिक्कत होने पर हल्द्वानी रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

नैनीपातल के मूल निवासी और वर्तमान में धनौड़ा निवासी प्रकाश चंद नगर पालिका में कार्यरत था। तबियत बिगड़ने पर परिजन सोमवार शाम उसे जिला अस्पताल लाए। चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन रात में ही उसे हल्द्वानी ले जा रहे थे कि रानीबाग (काठगोदाम) के पास पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। लोगों का कहना है कि प्रकाश चंद को समय पर उपचार मिल गया होता तो उसकी जिंदगी बच जाती लेकिन स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में लोगों को हल्द्वानी रेफर किया जा रहा है। डॉ. केसी भट्ट का कहना है कि प्रकाश चंद की स्थिति पहले से ही खराब थी। इस कारण उन्हें रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें