फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रिफ में तैनात हवलदार गुमान सिंह की सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्ठि

विज्ञापन
रामेश्वर घाट में ग्रिफ हवलदार को अंतिम सलामी देते जवान। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। 107 आरसीसी ग्रिफ में तैनात गंगोलीहाट निवासी हवलदार गुमान सिंह पुत्र दीवान सिंह का हार्ट अटैक से निधन हो गया।
विज्ञापन

गंगोलीहाट के गानुरा निवासी गुमान सिंह ग्रिफ में सिक्किम में तैनात थे। एक मार्च को दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। उनका शव गंगोलीहाट लाया गया। बृहस्पतिवार को रामेश्वर घाट पर अंत्येष्टि हुई। उनके पुत्र मनोज सिंह ने मुखाग्नि दी। पिथौरागढ़ पुलिस लाइन से आए जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी।
विज्ञापन

मृतक का बेटा मनोज सिंह सेना में श्रीनगर में तैनात है, जबकि दो बेटियों का विवाह हो चुका है। गुमान सिंह का परिवार वर्तमान में रावल गांव में रहता है। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें