फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज, नीरज, लक्षिका ने भरी सबसे अच्छी उड़ान

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में पैराग्लाइडिंग के समापन अवसर पर उपस्थित प्रतिभागी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पर्यटन विभाग के सौजन्य से आयोजित 10 दिनी पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण का समापन हो गया है। प्रशिक्षण के दौरान सूरज रावल, नीरज चंद और लक्षिका पांडेय ने सबसे अच्छी उड़ान भर क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

सिलौली की पहाड़ियों में एडवेंचर लवर्स एसोसिएशन की ओर से नौ युवक और 13 युवतियों को पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण दिया गया। बृहस्पतिवार को प्रशिक्षण के समापन के मौके पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कोमल मेहता ने युवाओं से साहसिक खेलों में आगे आने का आह्वान किया। मुख्य प्रशिक्षक अशोक भंडारी ने बताया कि प्रतिभागियों को पैराग्लाइडिंग को दाएं-बाएं मोड़ना, उड़ना, सुरक्षित टेक ऑफ करना, हवा के रुख का अंदाजा लगाना आदि का प्रशिक्षण दिया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र बांटे गए। इस मौके पर रघुवीर सिंह, मल्लिका जोशी, शंकर सिंह, शाहरुख खान, राजू पुनेड़ा, किशोर बोहरा, भूपेंद्र महर, देवेंद्र रावल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें