फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारचूला में तपोवन के समीप कार काली नदी में गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला में तपोवन के पास एक कार नदी में गिर गई। नेपाल से दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसएसबी की टीम मौके पर पहुंची। देर रात तक रेस्क्यू जारी था।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब सवा छह बजे नेपाल के दार्चुला से किसी व्यक्ति ने फोन पर धारचूला-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग से एक कार के नदी में गिरने की सूचना दी। सूचना मिलते ही धारचूला थाना पुलिस और एसएसबी के जवान मौके पर पहुंचे। दुर्घटनाग्रस्त कार के काली नदी में नेपाल की ओर बहने से कार सवारों के बारे में पता नहीं चल सका। बताया जा रहा है कि नेपाल से सूचना देने वाले के अनुसार उन्होंने कार दुर्घटना के बाद दो लोगों को नदी में बहते देखा। अंधेरा घिरने के कारण दुर्घटनाग्रस्त कार और सवारों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। नदी में ढूंढ़खोज जारी थी। उधर दार्चुला की ओर से भी नेपाल पुलिस रेस्क्यू चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें