फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्ब्यांग क्लब ने जीता ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का खिताब

विज्ञापन
धारचूला में स्व कैलाश रावत मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम ट्राफी के साथ। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। जवाहर नबियाल स्टेडियम में स्व. कैलाश रावत की स्मृति में चल रही ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल गर्ब्यांग क्लब ने जीत लिया। गर्ब्यांग ने फाइनल में मोनाल क्लब को हराया। विजेता टीम को 1.51 लाख और उपविजेता टीम को 75 हजार की राशि दी गई। पूर्व में स्थानीय टीमों के बीच आयोजित विजेता टीम ग्वाल ब्वॉय और उपविजेता सोन को 25-25 हजार की राशि इनाम में दी गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल गर्ब्यांग और मोनाल के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि स्व. कैलाश रावत की धर्मपत्नी लक्ष्मी रावत, विशिष्ट अतिथि पद्मश्री मोहन सिंह गुंज्याल, महिमन सिंह ह्यांकी, रुकुम बिष्ट, पूर्व प्रमुख नेत्र कुंवर, बीडीसी सदस्य डूंगर दानू, दीवान पतियाल ने मैच शुरू कराया। पांच सेटों के मुकाबले में गर्ब्यांग ने मोनाल को तीन सेटों में 3-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। गर्ब्यांग क्लब के रॉकी मैन ऑफ द सीरीज रहे। संयोजक विधायक हरीश धामी ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए वह हरसंभव प्रयास करते रहेंगे। कहा कि अगले वर्ष अन्य खेलों का भी बड़े स्तर पर आयोजन किया जाएगा। रावत परिवार ने आयोजन समिति को एक लाख एक हजार रुपये और विजेता-उपविजेता टीमों को 11-11 हजार रुपये की राशि दी। मैच रेफरी और उद्घोषक को पांच-पांच हजार रुपये की राशि दी गई। स्व. कैलाश की धर्मपत्नी लक्ष्मी ने सफल आयोजन के लिए आयोजन मंडल का आभार जताया। सीबीएस कन्याल, डॉ. इंद्रजीत सामंत, नवीन वर्मा, यशपाल सिंह, किशोर शाह, भुवनेंद्र भंडारी, रजत वर्मा, करण थापा, ललित चौहान निर्णायक रहे। इस मौके पर राजू नबियाल, रूप सिंह दानू, गोकुल रावत, हीरा रावत, महिराज गर्ब्याल, मोहन ततवाल, अरविंद रौंकली, उर्मिला गुंज्याल, नंदा बिष्ट, निहारिका गर्ब्याल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें