फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में कोरोना संक्रमण से 62वर्षीय बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में कोरोना संक्रमण से एक और मौत हो गई। शनिवार रात बलुवाकोट निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। जिले में नवंबर में कोरोना संक्रमण से यह 10वीं मौत है, जबकि कोरोना संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 19 हो गई है। लगातार बढ़ती मौतें स्वास्थ्य विभाग के साथ ही प्रशासन के लिए चिंता बढ़ा रही हैं। जागरूकता अभियानों के बाद भी लोग लापरवाही कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शनिवार को बलुवाकोट निवासी दो मरीजों को भर्ती किया गया था। इनमें 65 वर्षीय बुजुर्ग की शनिवार सुबह कोरोना जांच के आधे घंटे बाद मौत हो गई, जबकि दूसरे 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत देर रात हुई। नायब तहसीलदार पंकज चंदोला ने कहा कि लोग कोरोना काल में लापरवाही बरत रहे हैं। जब संक्रमित व्यक्ति क्षेत्र या आसपास में अपने स्तर से उपचार के बाद ठीक नहीं हो रहा है, तो वह अंतिम क्षणों में सरकारी अस्पताल का रुख कर रहा है। ऐसे में हालात और बिगड़ रहे हैं। जिस कारण लोगों को बचा पाना मुश्किल हो रहा है। हो सकता है संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से अन्य लोग भी अनजाने में कोरोना का शिकार हो सकते हैं। उन्होंने लोगों से कोरोना जांच कराने को कहा है। कहा कि लोगों की लापरवाही अन्य के लिए जानलेवा बन सकती है।
सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एक्टिव केस 165 हो चुके हैं। ऐसे में सभी को सतर्क रहना होगा। भीड़ में जाने से बचना होगा। किसी की भी लापरवाही लोगों पर भारी पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि मास्क पहनने के साथ ही उचित दूरी और सफाई का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें