फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में खुलेगा नशा मुक्ति केंद्र, जल्द तैयार होगा प्रस्ताव

Fri, 31 Oct 2025 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में नशा मुक्ति केंद्र खोलने की कवायद की जा रही है। केंद्र पर नशे के दलदल में फंसे युवाओं की काउंसिलिंग के साथ ही इलाज भी होगा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में डीएम आशीष भटगांई की अध्यक्षता में हुई एनकॉर्ड की बैठक यह निर्णय लिया गया। उन्होंने एसपी रेखा यादव को नशा तस्करी पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। कहा कि भांग की खेती वाले स्थानों को चिह्नित कर कड़े कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने सीएमओ से कहा कि प्रतिबंधित दवा की सूची तैयार कर नेपाल सीमा से इनका प्रवेश रोकने की कार्यवाही की जाए।
विज्ञापन

डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी को नशा मुक्ति केंद्र खोलने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए। कहा कि नशा मुक्ति केंद्र के माध्यम से युवाओं को नशे से गिरफ्त से बाहर निकाला जा सकेगा। उन्होंने युवाओं के बीच खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कर उन्हें नशे के खिलाफ जागरूक करने की बात भी कही। वहां पर डीएफओ आशुतोष सिंह, एडीएम योगेंद्र सिंह, एसडीएम मनजीत सिंह, सीईओ हरक राम कोहली, सीएमओ डॉ. एसएस नबियाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें