फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ नगर में आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए बिछेगी नौ किमी लंबी हाइड्रेंट लाइन

Fri, 31 Oct 2025 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर में बढ़ रही आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए अब तक पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। सालों पुरानी हाइड्रेंट लाइन भी जवाब देने लगी है। अब जल संस्थान नगर में नौ किलोमीटर लंबी नई हाइड्रेंट लाइन बिछाएगा। इसके लिए 8.50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार हुआ है।
विज्ञापन

नगर में आबादी बढ़ने के साथ ही भवन और प्रतिष्ठान भी बढ़ गए हैं। भीड़भाड़ वाले शहर में आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए सालों पहले हाइड्रेंट लाइन बिछाई गई जो समय के साथ जवाब दे गई है। शहर में विभिन्न स्थानों पर 15 हाइड्रेंट स्थापित हैं जो पेयजल टैंकों से जुड़े हैं या इनमें पंप चलाने के बाद ही पानी आता है। अधिकांश हाइड्रेंट को पेयजल लाइन से जोड़ा गया है। जल्द जल संस्थान नगर में नई हाइड्रेंट लाइन बिछाएगा। विभिन्न जगहों पर 41 नए हाइड्रेंट स्थापित होंगे।

दो नए टैंक भी बनेंगे
हाइड्रेंट लाइन को जोड़ने के लिए दो नए टैंक भी बनेंगे। जल संस्थान के मुताबिक, भाटकोट और लोनिवि कार्यालय के पास 100-100 केएल के दो नए टैंकों का निर्माण किया जाएगा। इनसे हाइड्रेंट लाइन जुड़ेगी और हर समय आग बुझाने के लिए पानी मिलेगा।
विज्ञापन

कोट
नगर में नई हाइड्रेंट लाइन बिछाने की योजना है इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया है। उम्मीद है इसे जल्द स्वीकृति मिलेगी। इसका रोडमैप तैयार कर लिया गया है। - सुरेश जोशी, ईई, जल संस्थान, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें